शरद पवार की पेशी के मद्देनजर धारा 144 लागू

शरद पवार की पेशी के मद्देनजर धारा 144 लागू

एम.आई.आलम

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुखिया शरद पवार मनी लांड्रिंग मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आज दिन में 2 बजे ईडी के सामने पेश होंगे। पवार की पेशी के मद्देनजर एनसीपी कार्यकर्ता कोई बवाल न कर सके इसके लिए मुम्बई पुलिस ने कुल सात थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू की है।
मुम्बई पुलिस द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार कोलाबा पुलिस ठाणे,कफ परेड पुलिस ठाणे, मरीन ड्राइव पुलिस ठाणे, आज़ाद मैदान पुलिस ठाणे, डोंगरी पुलिस ठाणे, जे जे मार्ग पुलिस ठाणे और एम आर ए मार्ग पुलिस ठाणे की हद में धारा 144 लागू रहेगी।
इससे पहले एनसीपी मुखिया शरद पवार ने भी एनसीपी कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन ना करने और ईडी आफिस के आसपास इकट्ठा न होने की अपील की है।
एक ट्वीट के माध्यम से शरद पवार ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि संविधान का सम्मान करने और संस्थाओं का आदर करने की हमारी परंपरा को ध्यान में रखते हुए पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों का सहयोग करें।

Read More मुंबई : दो विदेशी महिलाएं अवैध रूप से रहने पर पकड़ी गईं

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला