प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी अपने भाषण के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता का मंत्र देंगे। भाजपा 6 अप्रैल से 14 अप्रैल (बी.आर. अम्बेडकर की जयंती) तक सामाजिक समरसता सप्ताह मनाएगी। भाजपा ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

भाजपा ने तय किया है कि 6 से 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में भी मनाया जाएगा। इस दौरान गरीबों, वंचितों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों पर चर्चा की जाएगी।

Read More बोरीवली में मराठी बनाम गुजराती विवाद: खाने और भाषा को लेकर टकराव, पुलिस ने दी चेतावनी

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और पार्षद हैं। पार्टी ने देश के अधिकांश राज्यों में सरकार बनाई है।

Read More विख्रोली में CNG बस में आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी का स्थापना दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही पार्टी का झंडा फहराने और मिठाई व फल बांटने की बात कही है।

Read More पत्रकारिता में युसूफ राणा ने हासिल किया मुकाम मौलाना आज़ाद उर्दू विश्वविद्यालय से मिली शानदार सफलता

भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे हर बूथ पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनें और हर बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा भी लगाया जाए।

Read More दहिसर: मैनहोल ढक्कन चोरी करने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

अंबेडकर की जयंती पर भाजपा के सभी बूथों, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों में अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए जाएं।

आसपास सफाई अभियान चलाया जाए और मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए, लिए गए फैसलों पर चर्चा की जाए।

महान समाज सुधारक एवं विचारक ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को है। उनकी तस्वीर पर भी पुष्पांजलि अर्पित करने के निर्देश दिये गए हैं।

देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार और भाजपा सरकारों द्वारा विभिन्न राज्यों में पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए लिए गए ऐतिहासिक फैसलों पर चर्चा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मेधावी छात्रों को हर जिले में पुरस्कृत किया जाना चाहिए, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं और सभी सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को इन सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts