मुंबई के चेंबूर में दसवीं का पेपर खराब गया... छात्र ने लगा ली फांसी
Class 10 paper spoiled in Mumbai's Chembur, student hangs himself
10.jpg)
मुंबई के चेंबूर में एक दसवीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने की वजह छात्र के दसवीं का पेपर बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार उक्त छात्र का दसवीं के एक पेपर काफी खराब गया, जिसकी वजह से उसने फेल होने की डर से घर में फांसी लगा ली। चेंबूर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़के का नाम अनिकेत थोम्बे (15) है और वह चेंबूर के विजय नगर इलाके में रहता था। बताया जा रहा था कि अनिकेत पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।
मुंबई : मुंबई के चेंबूर में एक दसवीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने की वजह छात्र के दसवीं का पेपर बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार उक्त छात्र का दसवीं के एक पेपर काफी खराब गया, जिसकी वजह से उसने फेल होने की डर से घर में फांसी लगा ली। चेंबूर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़के का नाम अनिकेत थोम्बे (15) है और वह चेंबूर के विजय नगर इलाके में रहता था। बताया जा रहा था कि अनिकेत पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।
उसकी मां बाहर गई हुई थी। उसी दौरान अनिकेत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद मां घर लौट आई। घर अंदर से बंद होने के कारण उसने अनिकेत को फोन किया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अंत में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। इस बार अनिकेत फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही चेंबूर पुलिस ने मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।