पालघर में नाबालिक लड़की का गैंगरेप कर दरिंदों ने बनाया वीडियो...दो आरोपी गिरफ्तार

Gangrape of a minor girl in Palghar by miscreants made video...two accused arrested

पालघर में नाबालिक लड़की का गैंगरेप कर दरिंदों ने बनाया वीडियो...दो आरोपी गिरफ्तार

पालघर में एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दरिंदों ने इसका वीडियो बना कर पीड़िता को धमकी दे रहे थे। फ़िलहाल मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

मुंबई : पालघर में एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। दरिंदों ने इसका वीडियो बना कर पीड़िता को धमकी दे रहे थे। फ़िलहाल मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं पीड़िता और उसके परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।  मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दो मार्च को एक नाबालिक लड़की रात में दवा लेने जा रही थी। इसी बीच दो बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि युवती का अपहरण कर उसे पालघर के विवार ले जाया गया जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फ़िलहाल इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है।मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और दुष्कर्म की धमकी दी। बांद्रा पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 366(ए), 328, 506,323,34 और पॉक्सो की धारा 4,8,12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई : अर्थशास्त्र, अकाउंटेसी, टेक्नोलॉजी, टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस तथा लॉ जैसे विषयों में यूजी, पीजी और डॉक्टरेट; सैटेलाइट कैंपस बनाने का प्रस्ताव 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News