लंदन-मुंबई उड़ान के दौरान एअर इंडिया के विमान में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया यात्री, गिरफ्तार
Passenger caught smoking cigarette on Air India flight during London-Mumbai flight, arrested
7.jpg)
एअर इंडिया ने कहा, वह यात्रियों व कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का पालन करती है। मुंबई पुलिस के अनुसार, रमाकांत के खिलाफ दुर्व्यवहार करने, दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने और पायलट-इन-कमांड के वैध निर्देश का पालन करने से इन्कार करने का मुकदमा दर्ज किया है। उस पर हमला करने और धूम्रपान निषेध का उल्लंघन करने के भी आरोप हैं।
मुंबई : एअर इंडिया की लंदन-मुंबई उड़ान के दौरान एक यात्री विमान के शौचालय में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। फायर अलार्म बजने पर विमान के स्टाफ ने यात्री को पकड़ा, तो उसने हंगामा करते हुए विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। घटना 10 मार्च की है। आरोपी रमाकांत (37) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है। एअर इंडिया के अनुसार, आरोपी रमाकांत ने चेतावनी के बावजूद अनियंत्रित व आक्रामक बर्ताव किया।
मुंबई में विमान उतरने पर आरोपी को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। एअर इंडिया ने कहा, वह यात्रियों व कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का पालन करती है। मुंबई पुलिस के अनुसार, रमाकांत के खिलाफ दुर्व्यवहार करने, दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने और पायलट-इन-कमांड के वैध निर्देश का पालन करने से इन्कार करने का मुकदमा दर्ज किया है। उस पर हमला करने और धूम्रपान निषेध का उल्लंघन करने के भी आरोप हैं।
Today's Epaper
Related Posts
Latest News
