निर्वाचन आयोग को ‘‘चुनाव चूना लगाओ आयोग’’ कहा जाना चाहिए - उद्धव ठाकरे

The Election Commission should be called the "Chuna Chuna Laao Aayog" - Uddhav Thackeray

निर्वाचन आयोग को ‘‘चुनाव चूना लगाओ आयोग’’ कहा जाना चाहिए - उद्धव ठाकरे

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित करने और उसे ‘तीर कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि उन्हें अब शीर्ष चुनाव निकाय पर भरोसा नहीं है, और इसे ‘‘चुनाव चूना लगाओ आयोग’’ कहा जाना चाहिए।

मुंबई :  शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना घोषित करने और उसे ‘तीर कमान’ चुनाव चिह्न आवंटित करने को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि उन्हें अब शीर्ष चुनाव निकाय पर भरोसा नहीं है, और इसे ‘‘चुनाव चूना लगाओ आयोग’’ कहा जाना चाहिए।

उन्होंने मराठी भाषा दिवस के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग फर्जी है। इसे ‘चुनाव चूना लगाओ आयोग’ कहा जाना चाहिए। हमें इस पर विश्वास नहीं रहा।’’ ठाकरे ने शिंदे और उनके समर्थकों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे ‘‘रेंगने वाली लताएं’’ हैं और खुद को मुख्य पेड़ समझने लगे हैं। ठाकरे ने किसी का नाम लिए बगैर शिंदे गुट पर कटाक्ष किया कि जिनके कोई मूल्य नहीं होते, वे चोरी करते हैं।

Read More मुंबई : श्रीराम का नाम लेने के लिए लायक भी नहीं है भाजपा  -उद्धव ठाकरे