केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान... छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के रीडिवेलपमेंट पर खर्च होंगे 18,000 करोड़

Announcement of Union Railway Minister Ashwini Vaishnav… 18,000 crores will be spent on the redevelopment of Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान... छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के रीडिवेलपमेंट पर खर्च होंगे 18,000 करोड़

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि 18,000 करोड़ की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पुनर्विकास परियोजना का ठेका मार्च के मध्य तक दे दिया जाएगा। एक कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि भारत तीन साल में रेलवे प्रौद्योगिकी का निर्यात करने लगेगा, जो लंबे समय तक आयातक रहने के बाद एक बड़ी उपलब्धि होगी। सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना के बारे में वैष्णव ने कहा, 'मार्च के मध्य में ठेका स्वीकृत हो जाएगा।

मुंबई: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि 18,000 करोड़ की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पुनर्विकास परियोजना का ठेका मार्च के मध्य तक दे दिया जाएगा। एक कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा कि भारत तीन साल में रेलवे प्रौद्योगिकी का निर्यात करने लगेगा, जो लंबे समय तक आयातक रहने के बाद एक बड़ी उपलब्धि होगी। सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना के बारे में वैष्णव ने कहा, 'मार्च के मध्य में ठेका स्वीकृत हो जाएगा।

मुंबई में हर विभाग ने इस परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है।' उन्होंने कहा कि कम जगह की समस्या का सामना कर रहे शहर में बहुत जगह हो जाएगी और लोगों का आना-जाना सरल हो जाएगा। सीएसएमटी पुनर्विकास परियोजना कुछ सालों से कागजों पर ही थी। वैष्णव ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी हमला करते हुए कहा कि सत्ता में रहने के दौरान उनकी विकास में कोई रुचि नहीं थी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई के बीच हाईस्पीड रेल जैसी परियोजनाओं में एकनाथ शिंदे की सरकार बनने के बाद तेजी से प्रगति हुई।

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन के लिए 152 किलोमीटर तक खंभे तैयार हो चुके हैं। वंदे भारत ट्रेन का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इंजिनियर वंदे भारत की 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली रेलगाड़ी को अपने ही देश में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने संकेत दिया कि वंदे भारत ट्रेन प्रणाली का निर्यात भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगले तीन सालों में भारत रेलवे प्रौद्योगिकी का निर्यात करने लगेगा।

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन