नवी मुंबई के हिंदू आक्रोश मोर्चा पर रोक लगे....तुषार गांधी ने नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर को दिया पत्र

Hindu Aakrosh Morcha of Navi Mumbai should be banned… Tushar Gandhi gave a letter to Navi Mumbai Police Commissioner

नवी मुंबई के हिंदू आक्रोश मोर्चा पर रोक लगे....तुषार गांधी ने नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर को दिया पत्र

तुषार गांधी ने नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 26 नवंबर को वहां प्रस्तावित हिंदू सकल समाज के मोर्चे पर कार्रवाई की मांग की है। तुषार पहले ही नई दिल्ली में आयोजित रैली में हुए द्वेषपूर्ण भाषणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। इस मामले में आवाज के सैंपल अप्रैल की सुनवाई में पेश किए जाने हैं। तुषार ने ताजा पत्र में नवी मुंबई आयुक्त मिलिंद भारांबे को पत्र लिखकर प्रस्तावित हिंदू जन आक्रोश मोर्चा में होने वाली हेटस्पीच पर प्रतिबंधक कार्रवाई की मांग की है।

मुंबई: तुषार गांधी ने नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर 26 नवंबर को वहां प्रस्तावित हिंदू सकल समाज के मोर्चे पर कार्रवाई की मांग की है। तुषार पहले ही नई दिल्ली में आयोजित रैली में हुए द्वेषपूर्ण भाषणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं। इस मामले में आवाज के सैंपल अप्रैल की सुनवाई में पेश किए जाने हैं। तुषार ने ताजा पत्र में नवी मुंबई आयुक्त मिलिंद भारांबे को पत्र लिखकर प्रस्तावित हिंदू जन आक्रोश मोर्चा में होने वाली हेटस्पीच पर प्रतिबंधक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इससे पहले 29 जनवरी 2022 को मुंबई में सकल हिंदू समाज की रैली में दिए गए विद्वेषात्मक भाषणों का दाखिला दिया है।

उन्होंने कहा, कई उत्तेजक भाषण अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा भड़काने के उद्देश्य से किए गए। आंध्र के विधायक ने तो मुसलमानों को मारने की अपील की है। तुषार ने खेद व्यक्त किया है कि मुंबई और महाराष्ट्र को निशाना बनाया जा रहा है, मगर पुलिस किसी तरह की कार्रवाई करती नहीं दिख रही, जबकि ये मामले आपराधिक श्रेणी में आते हैं। तुषार ने चेतावनी दी है कि पुलिस ने अपने आप कार्रवाई नहीं की, तो शांतिप्रिय जनता को कोर्ट से ड्यूटी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील करनी पड़ेगी। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि आप ईमानदारी से ड्यूटी करें। इस द्वेष के कहर को रोकें। 

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

 

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार