मुंबई में एक शख्स ने कर्मचारी से बदला लेने के लिए शख्स ने दो SUV कार में लगाई आग... कॉन्ट्रैक्ट टूट जाने पर रची थी साजिश
In Mumbai, a man set two SUVs on fire to take revenge on the employee ... The conspiracy was hatched after the contract was broken
मुंबई में एक शख्स ने प्रसिद्ध बिल्डर के कर्मचारी से बदला लेने के लिए साजिश के तहत उसके बंगले में खड़ी दो एसयूवी कार में आग लगा दी है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुंबई के प्रसिद्ध बिल्डर ने सुरक्षा सेवा पाने के लिए व्यक्ति के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन हाल ही में बिल्डर ने इरफान खान के साथ उस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ दिया था। इरफान खान डिवेलपर को सिक्योरिटी मैनपावर मुहैया कराता था।
मुंबई : मुंबई में एक शख्स ने प्रसिद्ध बिल्डर के कर्मचारी से बदला लेने के लिए साजिश के तहत उसके बंगले में खड़ी दो एसयूवी कार में आग लगा दी है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुंबई के प्रसिद्ध बिल्डर ने सुरक्षा सेवा पाने के लिए व्यक्ति के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन हाल ही में बिल्डर ने इरफान खान के साथ उस कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ दिया था। इरफान खान डिवेलपर को सिक्योरिटी मैनपावर मुहैया कराता था।
कॉन्ट्रैक्ट टूट जाने पर इरफान खान को यह बर्दाशत नही हुआ। खान को डेवलपर के सुरक्षा प्रभारी इंद्रजीत अहेर पर जिम्मेदार होने का शक हुआ और उसने बदला लेने के लिए साजिश रची। खान ने इस काम के लिए दो अन्य को काम पर रखा। जिसके बाद दोनो ने वर्सोवा के आराम नगर में स्थित इंद्रजीत अहेर के बंगले में खड़ी दो एसयूवी में आग लगा दी थी। हालांकि दमकल ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन अगर वे समय पर नहीं पहुंचे होते तो आग लकड़ी के बंगले तक फैल जाती।
अहेर के दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उन्हें आग लगाने के बाद बंगले से भागते हुए देखा था। पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया और साजिश के रचयिता इरफान खान का नाम बता दिया। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, खान ने बदला लेने का इरादा किया और रिजवान शेख और अकरम खान नामक दो लोगों को इस घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
साजिश में शामिल रिजवान और अकरम दोनों ही नशे के आदी माने जाते हैं। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कारों को जलाने की बात स्वीकार की और पुलिस को खान की भूमिका के बारे में बताया। खान ने स्वीकार किया कि उसने अपराध की साजिश रची क्योंकि उसका मानना था कि डेवलपर के फैसले के लिए अहेर जिम्मेदार था। अहेर ने बताया कि वह आज अदालत में खान से मिला और उसने खान से कई बार पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया और हर बार उसने केवल सॉरी कहा।


