महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने जा रही थी महिलाएं, पुलिस ने रोका

Women going to chant Hanuman Chalisa outside the office of Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis were stopped by the police

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने जा रही थी महिलाएं, पुलिस ने रोका

नागपुर पुलिस ने सोमवार को महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों को उस वक्त रोक लिया, जब वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय जा रहे थे। बता दें कि वह अपनी मांगों को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय पर 'हनुमान चालीसा' का जाप करने जा रही थीं। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

नागपुर : नागपुर पुलिस ने सोमवार को महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों को उस वक्त रोक लिया, जब वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय जा रहे थे। बता दें कि वह अपनी मांगों को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय पर 'हनुमान चालीसा' का जाप करने जा रही थीं। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

महाराष्ट्र के वर्धा शहर से ताल्लुक रखने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य मानदेय जारी करने की मांग को लेकर फडणवीस के गृहनगर नागपुर शहर में एक सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, उनका दावा है कि राज्य सरकार द्वारा इसे रोक दिया है।

दरअसल, रविवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने के बाद पुलिस ने डिप्टी सीएम फडणवीस के कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी है। डिप्टी सीएम फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वर्धा जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं।

प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे निहाल पांडे ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग को लेकर फडणवीस के आवास के पास संविधान चौक से त्रिकोणी पार्क तक एक रैली निकालने की योजना बनाई थी। सीताबुल्दी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर मार्च करना शुरू किया था, जिसके बाद उन्हें रोक दिया गया।

निहाल पांडे ने दावा किया है कि इन महिलाओं के लिए बिना मानदेय के गुजारा करना मुश्किल हो गया है। फडणवीस एक सप्ताह से विरोध के बावजूद प्रदर्शनकारियों से नहीं मिले हैं।