मुंबई के रहने वाले 2 एजेंटों ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 35 लाख...

2 agents living in Mumbai cheated 35 lakhs in the name of sending them abroad.

मुंबई के रहने वाले 2 एजेंटों ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 35 लाख...

मुंबई के रहने वाले 2 एजेंटों ने एक टिकट एजेंट को अपने झांसे में लेकर उससे करीब 35 लाख रुपए ऐंठ लिए। कई लोगों को सिंगापुर की बजाय मलेशिया भेज दिया। तो कई लोगों को टूरिस्ट वीजा पर भेजा। टिकट एजेंट ने अब फतेहपुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मुंबई : सीकर के फतेहपुर इलाके में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई के रहने वाले 2 एजेंटों ने एक टिकट एजेंट को अपने झांसे में लेकर उससे करीब 35 लाख रुपए ऐंठ लिए। कई लोगों को सिंगापुर की बजाय मलेशिया भेज दिया। तो कई लोगों को टूरिस्ट वीजा पर भेजा। टिकट एजेंट ने अब फतेहपुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

फतेहपुर निवासी इमदाद अली ने रिपोर्ट देकर बताया है कि फतेहपुर में उसने बावड़ी गेट पर ऑनलाइन एयर टिकट बेचने की दुकान कर रखी है। उसकी दुकान पर रेहान नाम का एक युवक आया जिसने इमदाद को कहा कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। जिसका मुंबई में ऑफिस भी है। रेहान ने इमदाद को मुंबई आकर ऑफिस देखने को कहा। जब इमदाद अपने काम से मुंबई गया था तो रेहान का ऑफिस देखकर आया।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

वहां रेहान ने इमदाद को कहा कि उसके पास सिंगापुर के लिए सात एंप्लॉयमेंट वीजा आए हुए हैं। इमदाद ने 7 लोगों के पासपोर्ट रेहान को दे दिए। फिर रेहान ने इमदाद को कहा कि उसके पास दुबई के 6 वीजा आए हुए हैं और उसके साथी अनिल चौधरी के पास भी 40 वीजा आए हुए हैं। वह इमदाद के कई लोगों को दुबई भिजवा देंगे। ऐसे में इमदाद ने 6 पासपोर्ट रेहान को दे दिए।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

विदेश भेजने के लिए रेहान ने 11.70 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन रेहान ने 7 लोगों को फर्जी तरीके से सिंगापुर के बजाय मलेशिया भेज दिया। जहां से उन 7 लोगों को वापस बुलाया गया तो 4.20 लाख रुपए खर्च हुए। रेहान ने दुबई जाने के जो वीजा दिया। वह भी नकली था।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

वही रेहान ने जो 40 वीजा अनिल चौधरी के पास बताए थे। उस वीजा के लिए भी 23.50 लाख रुपए अनिल के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। 40 में से 10 लोगों को तो टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया गया। जिस कंपनी का उन्हें यहां नाम बताया गया वहां वह कंपनी नहीं थी। ऐसे में वह 10 लोग 15 दिन के भीतर ही वापस आ गए।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

इन 10 लोगों के आने का खर्च भी करीब 2 लाख रुपए लगा। इस तरह से रेहान और अनिल इमदाद से करीब 35 लाख रूपए ऐंठ लिए। और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। फिलहाल इमदाद की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।