राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 ब्लाक अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी

Rajasthan Pradesh Congress Committee released the third list of 47 block presidents

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 ब्लाक अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 ब्लाक अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी की है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहली सूची में 100 ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद दूसरी सूची में 88 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। तीसरी सूची में 47 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अब तक 235 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। अब करीब 165 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होना बाकी है। अब इनमें ज्यादातर वो ब्लॉक रह गए हैं, जहां नियुक्तियों को लेकर सहमति बनना मुश्किल हो रहा है। यहां नेताओं और उनके नामों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। मौजूदा जिलाध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने यहां निर्विवादित लोगों के नाम भेजें।

Read More मुंबई के लिए 238 एसी लोकल ट्रेनों की खरीद को मंज़ूरी 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार चौथी लिस्ट भी जल्दी ही आएगी। इसमें करीब 50 और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें ज्यादा विवाद नहीं हैं, लेकिन आखिरी 100 से 125 ब्लॉकों में नियुक्ति को लेकर सहमति बनाने में परेशानी हो रही है। इसके लिए स्थानीय विधायकों को भी विवाद हल कर निर्विवाद नाम चयनित करने को कहा गया है।

Read More नई दिल्ली : मानसून के पैटर्न में बदलाव; मेघालय में 48% कम बारिश वहीं राजस्थान में 81 फीसदी ज्यादा बारिश 

आपको बता दें कि कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने फीडबैक मीटिंग के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करने का ऐलान किया है। उसकी क्रियान्विती तेजी से हो रही है। ब्लॉक अध्यक्षों के बाद प्रदेश में 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। संगठन में अन्य पदाें पर भी नियुक्तियों की कवायद जारी है।

Read More नई दिल्ली : आय प्रमाण पत्र बनवाने के नियम बदल गए

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News