जुहू में नए साल के जश्न में शर्मसार हरकत... 12 साल की बच्ची की साथ छेड़छाड़

Shameful act in New Year celebration in Juhu... 12 year old girl molested

जुहू में नए साल के जश्न में शर्मसार हरकत... 12 साल की बच्ची की साथ छेड़छाड़

नए साल के मौके पर देश के हर एक हिस्से में जश्न मनाया जा रहा था। इसके मद्देनजर राज्य सरकारों ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन इसी बीच मुम्बई से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

मुंबई : नए साल के मौके पर देश के हर एक हिस्से में जश्न मनाया जा रहा था। इसके मद्देनजर राज्य सरकारों ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन इसी बीच मुम्बई से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

दरअसल, यहां जुहू के एक पांच सितारा होटल में नए साल के जश्न के दौरान 29 वर्षीय एक व्यक्ति ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में एक 12 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ नए साल का जश्न मनाने आई थी। इसी होटल में 29 साल का आरोपी भी मौजूद था। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बच्ची नए साल के जश्न के मौके पर पार्टी लॉन में पहुंची।

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

वहीं पर बच्ची और आरोपी डांस फ्लोर पर एक साथ थे, तभी आरोपी ने बच्ची की कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। बच्ची ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने माता-पिता को दी और माता-पिता ने होटल स्टाफ को जाकर इसकी शिकायत की।

Read More कल्याण : एम्बर लाइट लगी होने के कारण अखिलेश शुक्ला की निजी कार जब्त 

पुलिस को अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही होटल स्टाफ उस आरोपी को पकड़ने गए तो आरोपी घटनास्थल से भागने लगा था। होटल स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

Read More कांदिवली इलाके में जादू टोना से पैसे डबल करने के नाम पर धोखाधडी !

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags: