पति का कॉलर पकड़ बीच सड़क पर पीटा....खींचते हुए थाने ले गई पत्नी, मामला जान लोग भी चौंके
Husband's collar was beaten on the middle of the road .... dragged the wife to the police station, even people were shocked to know the matter
पति से परेशान एक पत्नी ने बीच सड़क पर उसका कॉलर पकड़कर पीटा. घसीटते हुए थाने भी ले गई. घटना बीते गुरुवार की है. पत्नी ने अपने पति को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के व्यवहार न्यायालय परिसर के पास पकड़ा था. पति पत्नी और वो के मामले में बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई. पूरा मामला जानने के बाद लोग भी चौंक गए.

महिला ने जब अपने पति को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया तो मौके पर जुटे लोग कारण पूछने लगे. इस दौरान महिला ने बताया कि उसके पति ने किसी और से शादी कर ली है. कहा कि 12 साल पहले इसने मुझसे शादी की थी. मेरे तीन बच्चे हैं. वह पति की जासूसी करते हुए यहां पहुंची. उसको पता चला था कि उसके पति ने किसी और से शादी कर ली है. इस दौरान महिला ने अपने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया.
महिला ने सड़क पर जैसे ही अपने पति को देखा तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह अपने पति को पकड़कर बीच सड़क पर कॉलर पकड़कर पीटने लगी. इस दौरान उसका पति भागना चाहा लेकिन वो सफल नहीं हो सका. पिटाई करने वाली महिला ने बताया कि मारपीट कर पति ने उसे घर से निकाल दिया था. वह पहले भी महिला थाने में शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
पति ने ये बात मानी है कि उसने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है. अपने पति को पकड़ने के बाद महिला उसे खींचते हुए थाने ले गई. वहीं इस मामले में महिला थाना प्रभारी नुसरत जहां ने बताया कि महिला के द्वारा लिखित आवेदन मिला है. महिला के दिए गए आवेदन के आधार पर उसके पति को पकड़ लिया गया है. उसे जेल भेजा जा रहा है.