एकनाथ शिंदे ने सौंदर्यीकरण के 500 कार्यों का भूमिपूजन, दो साल में चकाचक होंगी मुंबई की सड़कें...

Eknath Shinde did Bhumi Pujan of 500 works of beautification, Mumbai's roads will be dazzling in two years...

एकनाथ शिंदे ने सौंदर्यीकरण के 500 कार्यों का भूमिपूजन, दो साल में चकाचक होंगी मुंबई की सड़कें...

मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत 500 परियोजनाओं का भूमिपूजन समारोह आज गेटवे ऑफ इंडिया में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुंबईकरों के हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

मुंबई : मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत 500 परियोजनाओं का भूमिपूजन समारोह आज गेटवे ऑफ इंडिया में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो वर्षों में मुंबई को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुंबईकरों के हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शिंदे ने कहा कि हमारा इरादा है कि मुंबई का बुनियादी ढांचा अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए।

हमने उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। शहर में सड़कों की मरम्मत और जीर्णोद्धार इस तरह से हो कि अगले 30 साल तक सड़कें खराब न हों, यही हमारी कोशिश है। इस साल पांच सौ किलोमीटर सड़कों का काम हाथ में लिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि एक-दो महीने के भीतर ही शहर में बदलाव दिखने लगेगा।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

बीएमसी ने 6,000 करोड़ रुपये के खर्च पर सड़कों को सीमेंट कंक्रीट से पक्का करने के लिए निविदा आमंत्रित की थी। बीएमसी को किसी बड़ी कंपनी को यह निविदा देने का निर्देश दिया है। उन्होंने दावा किया कि अगले ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।

Read More महायुति के मंत्री संरक्षक मंत्री पद के लिए होड़

फडणवीस ने कहा कि मुंबई शहर के सौंदर्यीकरण की परियोजना बहुत अच्छी पहल है। यह परियोजना सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगी। राज्य की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के लिए विकास योजना तैयार करने को कहा था, इसलिए वह इस योजना के सूत्रधार हैं। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा, मुंबई शहर देश की आर्थिक राजधानी है।

Read More महाराष्ट्र : वाइन उद्योग समूहों को 38 करोड़ 71 लाख रुपए का अनुदान मंजूर

इसे अब एक ऐसी राजधानी बनना चाहिए, जो पर्यटन और रोजगार के अवसर सृजित करे। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, स्कूल शिक्षा मंत्री व मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन मंत्री व मुंबई उपनगर पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक आशीष शेलार, बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल आदि मौजूद थे।

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश