कल्याण में राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव... एक महिला को आई चोट
Stones pelted at Rajya Rani Express in Kalyan... one woman injured

कल्याण में राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात ने अंबिवली और शाहद के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का नाम रक्माबाई पाटिल है, जिसकी बायीं आंख में चोट आई है।
मुंबई : महाराष्ट्र के कल्याण में राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात ने अंबिवली और शाहद के बीच राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का नाम रक्माबाई पाटिल है, जिसकी बायीं आंख में चोट आई है।
कल्याण जीआरपी के सीनियर पीआई मुकेश धेज ने बताया कि राज्य रानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना को उस समय अंजाम दिया गया। जब अंबिवली-शाहद रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात शख्स ने सुबह के समय ट्रेन पर पथराव किया। इस हमले में एक महिला घायल हो गई, उसकी आंख में चोट लगी है।
सीनियर पीआई मुकेश धेज ने आगे कहा कि महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है और कल्याण रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए महिला का बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जीआरपी आरोपी शख्स के बारे में पता लगा रही है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रविवार को रेलवे फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। चंद्रपुर जिले के बल्हारशाह रेलवे जंक्शन पर फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया था, जिसमें 13 लोग घायल हो गए थे।