मुंबई से पुणे पहुंच सकेंगे अब आप 30 मिनट में , हाइपर लूप को मिली मंजूरी

मुंबई से पुणे पहुंच सकेंगे अब आप 30 मिनट में , हाइपर लूप को मिली मंजूरी

मुंबई। अब आप 30 मिनट में मुंबई से पुणे पहुंच सकेंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई को पुणे से जोडऩे वाली हाइपर लूप परियोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। पूरी तरह से विदेशी तकनीक पर आधारित इस ट्रेन को शुरू करने के लिए करीब 70,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस पूरी परियोजना को पूरा होने में 6 से 7 वर्ष लगेंगे। मुंबई से पुणे की 117.50 किलोमीटर की दूरी तय करने में आज तीन से चार घंटे में लगते हैं, लेकिन हाइपर लूप से यह दूरी महज 23 मिनट में पूरी हो की जाएगी। इस परियोजना के लिए डीपी वल्र्ड एफजेडई और हाइपर लूप टेक्नालॉजीज, आइएनसी की भागीदारी घोषित की है। इस परियोजना पर 70,000 करोड़ की लागत का अनुमान है जो सीधे विदेशी निवेश से पूरा की जाएगी। हाइपर लूप की रफ्तार 496 किमी प्रतिघंटे हैं। यानी मुंबई-पुणे के बीच की पूरी दूरी महज 23 मिनट में पूरी की जा सकेगी।