गाजियाबाद में टॉफी पर दो भाइयों में तकरार.... बड़े ने लगाई फांसी

Quarrel between two brothers over toffee in Ghaziabad... Elder hanged himself

गाजियाबाद में टॉफी पर दो भाइयों में तकरार.... बड़े ने लगाई फांसी

गाजियाबाद में एक किशोर ने महज टॉफियों के विवाद से आहत होकर फांसी लगा ली। किशोर 11वीं का छात्र था। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार 25 नवंबर को बड़े बेटे का जन्मदिन था। इस पर परिवार की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया था।

गाजियाबाद : गाजियाबाद में एक किशोर ने महज टॉफियों के विवाद से आहत होकर फांसी लगा ली। किशोर 11वीं का छात्र था। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार 25 नवंबर को बड़े बेटे का जन्मदिन था। इस पर परिवार की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया था। सब कुछ ठीक रहा लेकिन दोनों भाइयों में टॉफी को लेकर विवाद हो गया था। इस छोटी सी बात को बड़े बेटे ने दिल से लगा लिया और फंदे से लटकर जान दे दी। 

वहीं पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया। बलिया निवासी एक फैक्टरी कर्मी गजरौला में सहकारी समिति के पीछे रहता है। उनके दो बेटे थे। एक बेटा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था, जिसे धूमधाम से मनाया गया। रात में बेटे के जन्मदिन की दावत खाने के बाद उसके पिता ड्यूटी पर चले गए। डीजे बंद होने पर 11वीं के छात्र का छोटे भाई से टॉफियों को लेकर विवाद हो गया।

Read More मुंबई : कपिल शर्मा के कैफे पर हमले के बाद मुंबई पुलिस सचेत हो गई है. उन्होंने कॉमेडयिन की सुरक्षा बढ़ा दी

छोटा भाई और मां नीचे सो गए, जबकि 11वीं का छात्र ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया, जहां उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे पर झूलते देख परिजन में खलबली मच गई। उन्होंने आनन फानन में पुलिस को सूचना दिए बिना ही तिगरी गंगा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

Read More मुंबई: कबूतरों को दाना डालने पर अब तक 142 लोगों पर जुर्माना; 68,700 रुपये वसूले

जन्मदिन पर छोटे भाई से तकरार के चलते मौत को गले लगाने वाला 11वीं का छात्र पढ़ाई लिखाई में होशियार था। कॉलेज के छात्रों से अच्छी दोस्ती थी। जन्मदिन पर वह कॉलेज गया तो उसने साथियों को टॉफियां बांटी थीं। टॉफियों की संख्या को लेकर उसका घर में छोटे भाई से विवाद हो गया था।

Read More दहिसर: मैनहोल ढक्कन चोरी करने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार