मकान का स्लैब गिरने से एक महिला की मौत... बच्ची गंभीर रूप से घायल

A woman died due to falling slab of the house, the child was seriously injured

मकान का स्लैब गिरने से एक महिला की मौत... बच्ची गंभीर रूप से घायल

कल्याण-मुरवाड रोड पर स्थित म्हराल गांव के सूर्यनगर क्षेत्र में घर की छत का स्लैब गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। म्हराल गांव के पास बड़ी संख्या में पत्थर की खदानें हैं। अद्वितीयक खनिज संपदा के रूप में उपलब्ध है।

कल्याण : कल्याण-मुरवाड रोड पर स्थित म्हराल गांव के सूर्यनगर क्षेत्र में घर की छत का स्लैब गिरने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। म्हराल गांव के पास बड़ी संख्या में पत्थर की खदानें हैं। अद्वितीयक खनिज संपदा के रूप में उपलब्ध है।

इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में खदानें हैं। इस खदान के मालिक दोपहर और रात में विस्फोट करते हैं। इससे म्हाराल गांव के साथ ही पास ही स्थित हनुमान नगर में भी घरों के टूटने, घरों पर पत्थर गिरने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। इन खदान के कारण म्हाराल का आदिवासी पाड़ा विस्थापन के कगार पर है। 

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

सूर्यानगर महाराल गांव में अधिकतर चाली बस्ती है। इसी परिसर में रंजना उमाजी कांबले दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहती थीं। उनके पति उमाजी कांबले का एक साल पहले निधन हो गया था।

Read More मुंबई : पानी की समस्या को हल करने के लिए मनपा ने कसा शिकंजा... विभाग ने काटे 46 अवैध नल कनेक्शन

रंजना मजदूरी करती है, घरों में बर्तन धोती है और बच्चों को पढ़ाने के साथ ही पालन पोषण करती थी शुक्रवार सुबह करीब 3 से 3:30 बजे अचानक मकान की पटिया गिर गई और इस हादसे में रंजना कांबले (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी प्रज्ञा (18) गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए मुंबई सायन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

Read More  घाटकोपर ईस्ट में पानी की टंकी में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत

गनीमत रही कि पुत्र राज उम्र (16) वर्ष और बड़ी बेटी प्रीति उम्र (20) वर्ष करवट लेकर सो जाने से बाल-बाल बच गए।
बताया जाता है कि सूर्यनगर बस्ती के पास पत्थर की खदान है, जिससे कई लोगों के घर हिल गए हैं। कई दुर्घटनाएं खड़ी मशीनों और खदानों में विस्फोट से हो रही हैं।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

इसलिए इस मौके पर कल्याण तहसीलदार और म्हराल ग्राम प्रशासन द्वारा खदान पर तत्काल रोक लगाने की मांग जोर पकड़ती नजर आ रही है। एक साल पहले बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया था और अब प्रीति, प्रज्ञा, राज अपनी मां को खो चुके हैं और इस दुर्घटना के कारण अनाथ हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News