श्रद्धा के हश्र से महिलाओं ने डेटिंग ऐप से किया किनारा... टिंडर से बिंबल तक राइट क्लिक से हुआ परहेज

Due to Shraddha's fate, women avoided dating apps, right click avoided from Tinder to Bimble

श्रद्धा के हश्र से महिलाओं ने डेटिंग ऐप से किया किनारा... टिंडर से बिंबल तक राइट क्लिक से हुआ परहेज

प्रेम प्रसंग में पहल करने में हिंदुस्थानी महिलाएं हमेशा संकोच करती रही हैं। डेटिंग ऐप्स के लांच होने से उन्हें मौका मिला, फिर भी महिलाएं फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाती रही हैं। क्योंकि डेटिंग ऐप पर स्वाइप करते समय महिलाओं में एक्साइटमेंट और उम्मीद के बीच एक अनचाहा डर छिपा होता है।

मुंबई : प्रेम प्रसंग में पहल करने में हिंदुस्थानी महिलाएं हमेशा संकोच करती रही हैं। डेटिंग ऐप्स के लांच होने से उन्हें मौका मिला, फिर भी महिलाएं फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाती रही हैं। क्योंकि डेटिंग ऐप पर स्वाइप करते समय महिलाओं में एक्साइटमेंट और उम्मीद के बीच एक अनचाहा डर छिपा होता है।

लेकिन श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद अब वह डर और गहरा गया है। श्रद्धा के साथ हुए हश्र की वजह से महिलाओं ने डेटिंग ऐप्स से किनारा कर लिया है, जिसके कारण ऐप्स डाउन हो गए हैं। महिलाएं पार्टनर के साथ मिलने-जुलने से परहेज करने लगी हैं।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर फिडे महिला विश्व कप 2025 चैंपियन दिव्या देशमुख का जोरदार स्वागत

संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी प्रोपब्लिका और कोलंबिया जर्नलिज्म इन्वेस्टिगेशन की २०१९ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल १२,०० महिलाओं में से एक तिहाई ने माना था कि ऐप पर मिले उनके साथी ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। मुंबई की एक फिल्ममेकर के अनुसार २०१९ में लगभग तीन महीने तक वो एक विज्ञापन निर्माता के साथ थीं और जुलाई में दोनों अलग हो गए।

Read More मुंबई में 227 चुनावी वार्ड सीमाओं का चिह्नांकन पूरा 

मैं उसके बारे में सब भूल गई और किसी अन्य शख्स को डेट करना शुरू कर दिया। वो आगे बताती हैं कि क्रिसमस पर वह शख्स फिर से मेरे घर के पास आया और ऊपर आने की जिद करने लगा। रात के ११.३० बज रहे थे और मैंने उससे वहां से थोड़ा जल्दी निकलने के लिए कहा लेकिन उसने शराब पीना शुरू कर दिया।

Read More बोरीवली पश्चिम स्थित झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत

इसके बाद नशे में चिल्लाते हुए वह बताने लगा कि उसने अपनी मां को मेरे बारे में बताया है। नई दिल्ली में रहनेवाली एक लेखिका ने बताया कि मैं हिंज पर एक व्यक्ति से मिली थी। उसने मेरे साथ बलात्कार किया। मैंने ऐप पर तुरंत इसकी शिकायत की।

Read More मुंबई : अर्थशास्त्र, अकाउंटेसी, टेक्नोलॉजी, टेक्नोलॉजी और डेटा साइंस तथा लॉ जैसे विषयों में यूजी, पीजी और डॉक्टरेट; सैटेलाइट कैंपस बनाने का प्रस्ताव 

टिंडर का दावा है कि इस तरह की रिपोर्टों से निपटने के लिए उसके पास एक समर्पित टीम है और वह टीम कानून-व्यवस्था के साथ मिलकर काम करती है। वहीं िंबबल का कहना है कि वालकर की मौत के बारे में सुनकर वह परेशान हो गया और अपने यूजर की सुरक्षा के लिए अपने पास मौजूद मैकेनिज्म को सूचीबद्ध किया। हालांकि टिंडर और बिंबल ने इस साल उन्हें मिली शिकायतों की संख्या या उनके द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए अकाउंट के डेटा साझा नहीं किए हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News