अरब सागर में मिला १०० साल पुराना कछुआ!

100 year old turtle found in Arabian Sea

अरब सागर में मिला १०० साल पुराना कछुआ!

भायंदर (प.) के अरब सागर में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे के जाल में करीब १०० वर्ष पुराना एक कछुआ फंस गया था, जिसे मछुआरे ने पुन: समुद्र में छोड़ दिया। उत्तन भाटेबंदर परिसर का मछुआरा जोसफ अपनी `याजक’ नामक बोट लेकर अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए गया था।

भायंदर, भायंदर (प.) के अरब सागर में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे के जाल में करीब १०० वर्ष पुराना एक कछुआ फंस गया था, जिसे मछुआरे ने पुन: समुद्र में छोड़ दिया। उत्तन भाटेबंदर परिसर का मछुआरा जोसफ अपनी `याजक’ नामक बोट लेकर अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए गया था।

जोसफ ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए उसने समुद्र में जब जाल गिराया तो उसमें एक भारी-भरकम कोई जीव फंसने का उसे आभास हुआ। जाल को जब खींचकर मछुआरों ने बोट पर लाया तो उसमें एक दुर्लभ प्रजाति का करीब १०० वर्ष पुराना कछुआ दिखाई दिया। उसकी लंबाई करीब ८ से १० फिट थी। कछुआ इतना भारी था कि उसे समुद्र से खींचने और छोड़ने में बोट पर सवार १८ लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Read More विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट

मछली के अलावा कोई अन्य जीव समुद्र से पकड़ने पर सरकारी मनाही होने के कारण वीडियो शूटिंग कर उस कछुए को पुन: समुद्र में छोड़ दिया गया। करीब ५ दिन की समुद्री यात्रा से लौटने के बाद जोसफ ने इसकी जानकारी सभी को दी। जोसफ के अनुसार जाल में कछुआ फंस जाने के कारण जाल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिना मछली पकड़े उन्हें वापस किनारे लौटना पड़ा। इससे उनका डीजल खर्च व्यर्थ चला गया और आर्थिक क्षति भी हुई।

Read More धनंजय मुंडे जांच में बरी हुए तो उन्हें फिर मिलेगा मौका, अजित पवार का बड़ा बयान