ठाणे में ज्ञात जालसाज ने बैंक अकाउंट हैक कर 99 लाख 79 हजार 800 रुपए की निकाले...

Known fraudster hacked the bank account in Thane and took out Rs 99 lakh 79 thousand 800...

 ठाणे में ज्ञात जालसाज ने बैंक अकाउंट हैक कर 99 लाख 79 हजार 800 रुपए की निकाले...

ठाणे शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर उसके खाते से एक करोड़ रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस साइबर जालसाजी के खिलाफ फरियादी पिता मोहम्मद इलियास मोहम्मद ईसा खान (67) ने वागले पुलिस स्टेशन में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खाते से नेट बैंकिंग द्वारा 99 लाख 79 हजार 800 रुपए निकाल लिया। 

ठाणे : ठाणे शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर उसके खाते से एक करोड़ रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस साइबर जालसाजी के खिलाफ फरियादी पिता मोहम्मद इलियास मोहम्मद ईसा खान (67) ने वागले पुलिस स्टेशन में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खाते से नेट बैंकिंग द्वारा 99 लाख 79 हजार 800 रुपए निकाल लिया। 

जानकारी के अनुसार ठाणे के वागले एस्टेट परिसर के रघुनाथ नगर में फरियादी मोहम्मद इलियास मोहम्मद ईसा खान के बेटे के नाम पर आई क्राय इंटरप्राइजेज कंपनी है। इस कंपनी का खाता एचडीएफसी बैंक में है। कंपनी का सारा व्यवहार नेट बैंकिंग के द्वारा होता है। इसी बीच किसी अज्ञात साइबर जालसाज ने उसके बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर बैंक खाते से 99 लाख 79 हजार 800 की रकम निकाल ली।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

जैसे ही जालसाजी की जानकारी फरियादी को मिली, उन्होंने तुरंत वागले पुलिस स्टेशन में जाकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आगे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लेकिन किसी भी तरह का सुराग पुलिस को हाथ नहीं लगा है। जबकि जालसाजी की यह वारदात 6 से 7 नवंबर के बीच होने की बात कही गई है। 

Read More मुंबई: 18.92 करोड़ रुपये मूल्य के 21.28 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में दो विदेशि गिरफ्तार


फरियादी का कहना है कि मैसर्स आई क्रय इंटरप्राइजेज कंपनी का बैंक खाता उनके बेटे के नाम पर है। साइबर जालसाजों ने उसके बेटे का बैंक अकाउंट हैक कर लिया और उसके इस साइबर जालसाजों के खिलाफ फरियादी स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आगे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज