रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी...

Threats to blow up Reliance Foundation Hospital

रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी...

मुंबई में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के एक अस्पताल को फोन कॉल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के बयान के मुताबिक मामला सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल से का है।

मुंबई : मुंबई में दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के एक अस्पताल को फोन कॉल करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के बयान के मुताबिक मामला सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल से का है। हॉस्पिटल के लैंडलाइन पर अचानक से फोन बजा। फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी। 

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक थ्रेट कॉल अज्ञात नंबर से आया था। फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर धमकी दी है। सूत्रों ने बताया कि कॉलर ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने कहा है कि घटना में अपराध डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read More मुंबई : वर्ली से कोलाबा कफ परेड तक मेट्रो लाइन 3 ट्रायल रन संभव

मालूम हो कि करीब एक साल पहले ही दक्षिण मुंबई के पैडर रोड स्थित मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया से 300 मीटर की दूरी पर विस्फोटक से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली थी। कार में 20 जिलेटिन की छड़ें और एक धमकी भरा लेटर बरामद हुआ था। इसके कुछ दिन बाद कार के मालिक मनसुख हिरेन का शव रेती बंदर की खाड़ी से बरामद हुआ था। इस मामले की जांच NIA के हाथ में है। इसी केस में सचिन वझे को अरेस्ट किया गया है।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

बता दें कि पिछले हफ्ते ही महाराष्ट्र के सीएम शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा और भी ज्यादा सख्त कर दी गई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

Read More “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यह बात कही। नागपुर में फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि उनके नेतृत्व वाले राज्य के गृह विभाग ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सभी खतरों का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री की सुरक्षा और अन्य पहलुओं पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। कल मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ 

Read More मुंबई : 6.41 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के चूर्ण और हाइड्रोपोनिक खरपतवार की तस्करी; हवाई अड्डे के कर्मचारी सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News