जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन के लोकल ट्रेन में महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Sexual harassment with female lawyer in local train of Jogeshwari railway station, police arrested history sheeter

जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन के लोकल ट्रेन में महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन के लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उसी के साथ बदसलूकी की।

मुंबई : जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन के लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला वकील के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की बजाय उसी के साथ बदसलूकी की।

महिला ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर किया। सोशल मीडिया में बात आने के बाद लोगों ने पुलिस पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 43 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।  

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

मुंबई के जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिहारीलाल यादव को मध्य मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से पकड़ा है। आरोपी बिहारीलाल यादव का आपराधिक रिकॉर्ड है जिसे अक्टूबर 2021 में भी गिरफ्तार किया गया था।

Read More सोमैया कॉलेज एडमिशन रैकेट के सिलसिले में जूनियर क्लर्क गिरफ्तार 

घटना बुधवार सुबह की है जब महिला वकील कॉटन ग्रीन स्टेशन से हार्बर लाइन ट्रेन से जोगेश्वरी स्टेशन जा रही थी। तभी आरोपी यादव महिला प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार हुआ और महिला को अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा।

Read More मुंबई : लापता 7 वर्षीय लड़के जोहान का शव गेटवे ऑफ इंडिया के पास मिला

प्राथमिकी के अनुसार जब ट्रेन जोगेश्वरी स्टेशन पर रुकी तो वह भाग गया। अधिकारी ने कहा कि जीआरपी ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें से एक टीम ने आदतन अपराधियों की जांच की। जांच के दौरान यादव की फोटो शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए विवरण से मेल खाती थी।

Read More मुंबई : नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14

जीआरपी की एक टीम बाद में पड़ोसी ठाणे जिले के कलवा में यादव के घर गई। जिसके बाद मुंबई के उपनगरीय महालक्ष्मी से गिरफ्तार किया गया। महिला ने ट्वीट कर बताया कि मैं रोते हुए अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन गई। वहां पर थाने में मौजूद पुलिस प्रभारी  से बात की और महिला कांस्टेबल को बुलाने को कहा।

उन्हें बताया कि मेरे साथ छेड़छाड़ की गई है।  पीड़िता ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुलिस कर्मी ने मुझसे पूछा कि छेड़खानी क्या होती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे घटना को तीन-चार बार बताने के लिए कहा गया था और आखिरकार अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन में तीन घंटे के बाद उसका बयान दर्ज किया गया। बाद में जीआरपी ने खेद जताया।

ट्वीट कर जीआरपी ने कहा कि महोदया, आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। जांच चल रही है और हम पूरे दिन आपके सहयोग की सराहना करते हैं। रेलवे पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला से पुलिस अधिकारियों के गलत व्यवहार को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं।