भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का MMS लीक होने के बाद वायरल हुआ एक और वीडियो...

Another video of Bhojpuri actress Akshara Singh went viral after MMS leaked.

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का  MMS लीक होने के बाद वायरल हुआ एक और वीडियो...

अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री में से एक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से एक एमएमएस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं।

अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री में से एक हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाली अक्षरा बीते कुछ दिनों से एक एमएमएस को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं।

हालांकि, अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस ने पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस वीडियो को फेक बताया था। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अक्षरा का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  हाल ही में यूट्यूब पर अक्षरा का एक और वीडियो सामने है।

Read More 'बांद्रा-वर्ली सी लिंक' पर चढ़े सिंगर यासिर देसाई; वायरल होने के बाद केस दर्ज

इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है। दरअसल, सामने आए इस वीडियो में अक्षरा रोती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह इस वीडियो में वह फिल्म इंडस्ट्री पर नाराज होती भी नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में अक्षरा अपने आंसुओं को पोंछते हुए इंडस्ट्री और कुछ लोगों पर भड़ास निकालती दिख रही हैं।

Read More मुंबई: संजय राउत की ओर से शेयर किए गए वीडियो पर मानहानि का दावा करेंगे - संजय शिरसाट 

वह कहती हैं, 'तंग करके रखा है। जो लोग मुझे पसंद करते हैं, वो पसंद करेंगे ही। चाहे मैं जहां पर भी जाऊं, जहां भी काम करूं।'  एमएमएस कांड के बाद अब इस वीडियो को भी तेजी से वायरल किया जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो अभिनेत्री के एमएमएस लीक होने के बाद का है।

Read More मीरारोड : होटल में बनाया अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; काशिगांव पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

हालांकि, यह सच नहीं है। दरअसल, यह वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन इसे अब एमएमएस कांड के बाद अक्षरा की प्रतिक्रिया बता कर वायरल किया जा रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज भी एमएमएस लीक के चलते सुर्खियों में आई थीं।  इससे पहले इस वीडियो कांड पर प्रतिक्रिया देते अक्षरा ने कहा कि मुझे पता नहीं कि 'इस तरह की हरकत किसने की है, लेकिन मुझे इन सारी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Read More कल्याण में रिफंड को लेकर विवाद; शख्स दुकानदार को धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

कोई कुछ भी बोल रहा है। मैंने वीडियो अभी तक देखा भी नहीं है। मैं वीडियो में दिख रही हूं क्या? पता नहीं कौन यह सब कर रहा है। फिलहाल तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जिसको जो करना है करें।' वारयल वीडियो पर बेबाकी से दिए अपने इस जवाब से अभिनेत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इन सब चीजों से वह टूटने वाली नहीं हैं।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News