कल्याण पुलिस ने दो चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक भी जप्त...

Kalyan police arrested two chain snatchers, also seized three stolen bikes

कल्याण पुलिस ने दो चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक भी जप्त...

कल्याण में एक महिला के जेवर चुराकर चोर फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें सीसीटीवी में कैद होने की जानकारी नहीं हुई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से इन चोरों की तलाश कर रही थी। जैसे ही पुलिस  को सूचना मिली कि दोनों बाइक पर जा रहे हैं, पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

कल्याण: कल्याण में एक महिला के जेवर चुराकर चोर फरार हो गए थे, लेकिन उन्हें सीसीटीवी में कैद होने की जानकारी नहीं हुई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से इन चोरों की तलाश कर रही थी। जैसे ही पुलिस  को सूचना मिली कि दोनों बाइक पर जा रहे हैं, पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

चोरों के नाम आदेश बंसोड़े और अमित पाल हैं। उसके पास से चोरी की तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किए है। कल्याण पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कल्याण पूर्व के विजय नगर इलाके में दो चोरों ने एक महिला की चेन और जेवर चुरा लिए और बाइक लेकर फरार हो गए।

Read More मुंबई : चुनाव को लेकर मनपा ने वार्डों की बाउंड्री की निश्चित... सोमवार को राज्य सरकार के नगरविकास को होगा सुपुर्द

कोलसेवाड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों हरिदास बोचरे और दिनकर केदारे की टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने की 47 सीसीटीवी की जांच पुलिस ने करीब 47 सीसीटीवी की जांच की। कुछ सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक बाइक सवार दिखाई दे रहे हैं। महिला और कुछ नागरिकों ने बताया कि यह चोरों की बाइक है।

Read More ठाणे जिले के भिवंडी से लापता हुआ 17 वर्षीय मासूम... अपहरण का मामला दर्ज

पुलिस ने जांच तेज की और मुखबिरों के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि कल्याण पूर्व के नंदीवली इलाके में उसी बाइक पर दो युवक यात्रा कर रहे है। पुलिस ने जाल बिछाकर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये गिरफ्तार चोर और कितनी चोरी में शामिल थे।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News