मुंबई और आस-पास के इलाकों में में सुबह से लगातार बारिश...अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी

Incessant rain in Mumbai and adjoining areas since morning... Alert issued for next 48 hours

मुंबई और आस-पास के इलाकों में में सुबह से लगातार बारिश...अगले 48 घंटे का अलर्ट जारी

मॉनसून ने एक बार फिर मुंबई को सराबोर कर दिया है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है जिस वजह से ट्रैफिक भी धीमा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई: मॉनसून ने एक बार फिर मुंबई को सराबोर कर दिया है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव देखा जा रहा है जिस वजह से ट्रैफिक भी धीमा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटे तक भारी बारिश हो सकती है।

साथ ही यह सीजन की आखिरी बारिश का दौर हो सकता है। मुंबई के अलावा ठाणे, कल्याण, नवी मुंबई, डोंबिवली और अंबरनाथ में सुबह से बारिश हो रही है। कोलाबा स्थित प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, पालघर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है जबकि ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश का अनुमान है।

Read More मुंबई: पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक से जुड़े लोन घोटाले में एक और बड़ा नाम सामने आया

मुंबई में केंद्रीय उपनगर- भांडुप से ठाणे, पश्चिमी उपनगर- अंधेरी से मीरा रोड, नवी मुंबई और कल्याण बेल्ट में 4 घंटे के अंदर 100 से 120 मिमी बारिश की संभावना है। पुणे मौसम विभाग के हेड केएस होसालिकर ने अगले 48 घंटों में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की आशंका जताई है।

Read More “हिंदुओं के अपमान के खिलाफ दादर में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन!” हिंदुओं की बदनामी नही सहेंगे : शिवसेना पूर्व नगर सेवक समाधान सरवणकर

उन्होंने ट्वीट किया, 'अगले 3 से 4 घंटों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना। पिछले 24 घंटों में मुंबई और आसपास में मध्यम से भारी बारिश हुई। अगले 48 घंटे, भारी बारिश की संभावना है।' मुंबई के अंधेरी, गोरेगांव, सांताक्रूज, पवई और खार में सुबह से ही बारिश हो रही है। अंधेरी सबवे में पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक धीमा है।

इससे पहले गुरुवार को मुंबई समेत कोंकण के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी महाराष्ट्र में, महाबलेश्वर सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इसी तरह, उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक और विदर्भ के अकोला अमरावती में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Read More बेंगलुरु: घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी; बेंगलुरु और मुंबई में 10 ठिकानों पर ईडी ने मारे छापे

अगले एक से दो दिनों तक पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे, सतारा जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। बाद की अवधि में कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जलगांव, औरंगाबाद, जालना और विदर्भ के बिखरे हुए इलाकों में 18 और 19 सितंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

Read More मुंबई : मीठी नदी गाद निष्कासन घोटाले में 7,000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News