सहायक पुलिस निरीक्षक एकतरफा प्यार में : महिला इंस्पेक्टर से की मारपीट, गिरफ्तार...

Assistant Police Inspector in unrequited love: Woman Inspector assaulted, arrested...

सहायक पुलिस निरीक्षक एकतरफा प्यार में : महिला इंस्पेक्टर से की मारपीट, गिरफ्तार...

सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) की करतूत से पूरा डिपार्टमेंट शर्मसार हो गया है। वो काफी वक्त से एक महिला पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को परेशान कर रहा था। कई बार उसके खिलाफ शिकायत भी हुई, लेकिन मामला रफा-दफा हो गया।

मुंबई :  सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) की करतूत से पूरा डिपार्टमेंट शर्मसार हो गया है। वो काफी वक्त से एक महिला पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) को परेशान कर रहा था। कई बार उसके खिलाफ शिकायत भी हुई, लेकिन मामला रफा-दफा हो गया।

इस बीच मंगलवार रात आरोपी ने सारी हदें पार कर दीं और महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगा, जिस पर कुरार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (डी), 509, 452, 323, 351, 504, 506 (2) और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read More मुंबई : बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री ने किया हंगामा; टिकट परीक्षक के कार्यालय में तोड़फोड़ 

आरोपी की पहचान एपीआई दीपक बाबूराव देशमुख (49) के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का पीड़ित इंस्पेक्टर के साथ एकतरफा प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से वो पिछले दो सालों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पीड़ित ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी, इसके चलते आरोपी का दूसरे विभाग में ट्रांसफर भी कर दिया गया।

Read More मुंबई : जून से अब तक बीएमसी के पोर्टल पर गड्ढों की 7,675 शिकायतें दर्ज

फिर API अपने पीड़ित को फोन करके और मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। कई बार तो वो कुरार स्थित उनके घर भी पहुंच जाता था। कुरार पुलिस के मुताबिक पीड़ित अधिकारी ने कुछ महीने पहले उनके पास लिखित शिकायत की थी। इस पर आरोपी API को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया, लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ। मंगलवार की रात वो शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और वहां पर गाली-गलौज करने लगा।

Read More मुंबई : सुनार ने व्यापारी से ₹2.66 करोड़ से ज़्यादा का सोना ठग लिया; लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम को फोन कर मदद मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News