शिवसेना युवानेता आदित्य ठाकरे के करीबी मनपा अधिकारियों का ट्रांसफर...वर्ली से शारद उघडे, ग्रांटरोड से प्रशांत गायकवाड़ हटाए गए

Transfer of Municipal officers close to Shiv Sena youth leader Aditya Thackeray... Sharad Ughde from Worli, Prashant Gaikwad removed from Grant Road

शिवसेना युवानेता आदित्य ठाकरे के करीबी मनपा अधिकारियों का ट्रांसफर...वर्ली से शारद उघडे, ग्रांटरोड से प्रशांत गायकवाड़ हटाए गए

शिवसेना युवानेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी रहे मनपा  अधिकारियों को हटाने का सिलसिला बदस्तूर  जारी है। शुक्रवार को जी दक्षिण  वार्ड ( वर्ली ) के सहायक आयुक्त  शरद उघडे को हटाकर  डी वार्ड (ग्रांट रोड) में कर दिया गया।

मुंबई : शिवसेना युवानेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के करीबी रहे मनपा  अधिकारियों को हटाने का सिलसिला बदस्तूर  जारी है। शुक्रवार को जी दक्षिण  वार्ड ( वर्ली ) के सहायक आयुक्त  शरद उघडे को हटाकर  डी वार्ड (ग्रांट रोड) में कर दिया गया।

उघडे को आदित्य का करीबी अधिकारी माना जाता है। जबकि इसके पहले जी नार्थ दादर में सहायक आयुक्त रहे किरण दिघावकर को पहले ई वार्ड का सहायक आयुक्त बनाया गया था लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही उन्हें पी नार्थ वार्ड मलाड में हटा दिया गया।  

Read More मुंबई : अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी !

आदित्य के विधानसभा क्षेत्र वर्ली में कोरोना के दौरान एनएससीआई में कोविड सेंटर बनाने, कोरोना से निपटने और विकास योजनाओं को बढ़ाने में उघडे ने अहम भूमिका निभाई थी। जबकि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया था।  

Read More पनवेल नगर निगम ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ शुरू की कार्रवाई 

डी वार्ड में सहायक आयुक्त  शासन गायकवाड़ को डी वार्ड से हटाकर इस्टेट   डिपार्टमेंट में भेज दिया गया। वहीं संतोष कुमार धोंडे को जी दक्षिण का सहायक आयुक्त बनाया गया है।  राजेश अक्रे को पी साउथ (गोरेगांव) जो की इसी वार्ड एक्सक्यूटिव इंजिनियर है उन्हें इसी वार्ड जका  सहायक आयुक्त  का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Read More नवी मुंबई : महिला की गाड़ी गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए नाले में जा गिरी

गुरुवार को दो उपायुक्त का भी हुआ था तबादला मनपा जोन 2  के उपायुक्त हरसद काले को मध्यवर्ती खरीदी प्राधिकरण का उपायुक्त  बनाया गया जबकि रामाकांत बिरादर को जोन २ के उपायुक्त हरसद काले के स्थान पर भेजा गया है।  अभी कुछ दिन पहले ही उपायुक्त संगीता हसनाले और चंदा जाधव का ट्रांसफर किया गया था जिसको लेकर भरी हंगामा हुआ और मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को अपना फैसला बदलना पड़ा था

Read More Pune में कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवार से भारतीय नागरिकता साबित करने को कहा गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News