मुंबई पुलिस को दोबारा आया विदेशी नंबर से मैसेज... 26/11 जैसे हमले से सतर्क रहने की दी सलाह, जांच शुरू

Message from foreign number to Mumbai Police again... advised to be alert from attacks like 26/11, investigation started

मुंबई पुलिस को दोबारा आया विदेशी नंबर से मैसेज... 26/11 जैसे हमले से सतर्क रहने की दी सलाह, जांच शुरू

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में दोबारा एक नया मैसेज आया है। हालांकि इस बार धमकी नहीं बल्कि सतर्क रहने वाला संदेश भेजा गया है। संदेश में कहा गया है कि सोमालिया में कुछ दिनों पहले 26/11 जैसा ही हमला हुआ था। ऐसा ही हमला मुंबई और भारत में दोबारा ना हो।

मुंबई: मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में दोबारा एक नया मैसेज आया है। हालांकि इस बार धमकी नहीं बल्कि सतर्क रहने वाला संदेश भेजा गया है। संदेश में कहा गया है कि सोमालिया में कुछ दिनों पहले 26/11 जैसा ही हमला हुआ था। ऐसा ही हमला मुंबई और भारत में दोबारा ना हो।

इस बात का ख्याल रखा जाए। संदेश भेजने वाले अज्ञात शख्स की तलाश मुंबई की तरफ से की जा रही है। बता दें कि यह मैसेज भी एक विदेशी नंबर से भेजा गया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर यह शख्स कौन है और उसने यह मैसेज अब क्यों किया है?

Read More मुंबई : चुनाव को लेकर मनपा ने वार्डों की बाउंड्री की निश्चित... सोमवार को राज्य सरकार के नगरविकास को होगा सुपुर्द

कुछ दिन पहले आयी थी धमकी
कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के कोड वाले मोबाइल नंबर से शुक्रवार रात एक वॉट्सऐप मेसेज भेजकर मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मुंबई में हाई अलर्ट कर दिया है।

Read More भिवंडी : बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या का 32 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

पुलिस को मिले इस मेसेज में कहा गया था कि छह लोग भारत में हैं, जो इस काम को अंजाम देंगे। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया।

Read More मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में सफल हृदय प्रत्यारोपण के बाद तेरह वर्षीय को नई ज़िंदगी मिली

प्रॉक्सी नंबर का शक
मुंबई पुलिस को लगता है कि यह प्रॉक्सी नंबर है। पुलिस ने इस ऐंगल से जांच शुरू की है कि इस नंबर को किस इंटरनेट से यूज किया गया है। चूंकि धमकी देने वाले वाले ने वॉट्सऐप मेसेज में भारत में अपने छह साथी होने का दावा करते हुए उनके नंबर भी पुलिस को भेजे, इसलिए भी पुलिस को यह प्रॉक्सी नंबर ही लग रहा है, क्योंकि कोई सरगना या आतंकवादी संगठन अपने साथियों के नंबर शेयर करके तो उन्हें फंसाना नहीं चाहेगा।

Read More मुंबई : 66 वर्षीय रिक्शा चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई; एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को वसई से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वरली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और केस सीआईयू को ट्रांसफर किया जा रहा है।

क्या था धमकी भा मेसेज
मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे धमकी भरे मैसेज आए।

इनमें लिखा हुआ था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला करके शहर को उड़ा दिया जाएगा। इनमें 26/11 हमले में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब और अल कायदा से जुड़े रहे अल जवाहिरी का भी जिक्र था।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News