कल्याण में 25 लाख के गुटखा के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार...

3 people arrested with gutkha worth 25 lakhs in Kalyan

कल्याण में 25 लाख के गुटखा के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार...

सेहत के लिए हानिकारक प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी जोरों से हो रही और गुटखा के खरीद फरोख्त का गोरखधंधा जोरों से चल रहा है। कल्याण में डीसीपी स्कॉड ने गुटखा की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक कंटेनर में 25 लाख रुपए का गुटखा जब्त किया है।

कल्याण  : सेहत के लिए हानिकारक प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी जोरों से हो रही और गुटखा के खरीद फरोख्त का गोरखधंधा जोरों से चल रहा है। कल्याण में डीसीपी स्कॉड ने गुटखा की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक कंटेनर में 25 लाख रुपए का गुटखा जब्त किया है।

पुलिस अब इस गुटखा के असली मालिक और तस्करी सरगना की तलाश कर रही है। जप्त किया गया गुटखा कर्नाटक से उल्हासनगर जा रहा था। कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर और अंबरनाथ बदलापुर समेत अन्य इलाकों में भी इसकी खुलेआम बिक्री होती है।

Read More मुंबई :  65 वर्षीय व्यवसायी ने फेसबुक पर दोस्त बनी महिला के हाथों 52 लाख रुपये गँवाए

कल्याण डोंबिवली में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गुटखा जब्त कर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। लेकिन देखा जा सकता है कि यह कारोबार अभी भी जारी है। शनिवार की रात कल्याण डीसीपी स्कॉट के पुलिस कर्मियों संजय पाटिल और ऋषिकेश भालेराव को गांधारी रोड पर गुटखा कंटेनर आने की सूचना मिली।

Read More नवी मुंबई : कम कीमत पर सोना देने का लालच; 8 लाख रुपये की ठगी

सूचना के आधार पर डीसीपी स्कोड और खड़कपाड़ा पुलिस ने गांधारी रोड पर जाल बिछाया और भिवंडी पड़घा के रास्ते कल्याण में आ रहे गुटखा के एक कंटेनर को पुलिस ने रोका और तलाशी लेने पर उस कंटेनर में गुटखा पाया गया। जप्त किए गए गुटखा की बाजार कीमत 25 लाख रुपए है। पुलिस ने इस गुटखा की तस्करी करने वाले कंटेनर चालक मशक इनामदार को गिरफ्तार किया है। वह कर्नाटक का मूल निवासी हैं। 

Read More मुलुंड स्थित फोर्टिस अस्पताल में सफल हृदय प्रत्यारोपण के बाद तेरह वर्षीय को नई ज़िंदगी मिली

उसके साथ उल्हासनगर के रहने वाले लव साहनी और प्रेमचंद वाथोर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में रजनीकांत गायकवाड़ की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी यह मिली है कि यह गुटखा कर्नाटक से उल्हासनगर लाया जा रहा था। यह गुटखा कौन खरीदने वाला था? पुलिस अब इस बात की तलाश कर रही है कि इसकी तस्करी कौन कर रहा है। असली तस्कर सरगना कौन हैं।

Read More नालासोपारा : गौवंश चोरी और पुलिस को कुचलने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News