मुंबई के बोरीवली में 40 साल पुरानी इमारत ढही, 15 लोगों के दबे होने की आशंका...
40-year-old building collapses in Mumbai's Borivali, 15 people feared trapped
.jpg)
बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बोरीवली : मुंबई के बोरीवली वेस्ट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं।
टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। BMC ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।
इससे पहले 15 अगस्त को मुंबई के मुलुंड इलाके में एक मकान की छत का हिस्सा गिर गया था। इससे मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई थी। यह इमारत करीब 20-25 साल पुरानी थी और BMC ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया था।
दो महीने पहले मुंबई के कुर्ला पूर्व के नाइक नगर में चार मंजिला इमारत ढहने से 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 लोग घायल हो गए थे। इस इमारत को पहले ‘जर्जर’ घोषित किया गया था, लेकिन बाद में ‘मरम्मत योग्य’ घोषित किया गया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, नोटिस के बाद भी लोग इसमें लोग रह रहे थे।
Today's Epaper
Related Posts
Latest News
