भिवंडी पुलिस ने 55 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा किया जप्त...

Bhiwandi police confiscated banned gutkha worth Rs 55 lakh

भिवंडी पुलिस ने 55 लाख रुपए का प्रतिबंधित गुटखा किया जप्त...

भिवंडी पुलिस और खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू बिक्री पर लगाम लगाने के लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर गुटखा बिक्री हो रही है।

भिवंडी : भिवंडी पुलिस और खाद्य औषधि प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू बिक्री पर लगाम लगाने के लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दुकानदारों द्वारा बड़े पैमाने पर गुटखा बिक्री हो रही है। कोनगांव पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा लेकर बिक्री के लिए जा रहे ट्रक को जप्त कर 55 लाख 40 हजार रुपए कीमत का प्रतिबंधित शिखर गुटखा जप्त किए जाने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई और ठाणे क्षेत्र में दूसरे राज्य से प्रतिबंधित शिखर गुटखा लाकर बिक्री किए जाने की जानकारी मुखबिर से खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग को मिली थी। मुखबिर की सूचना के उपरांत पुलिस ने नासिक-मुंबई महामार्ग के बांसुरी होटल पर सुबह छापेमारी कर नासिक की ओर से आ रही एक संदिग्ध कंटेनर को रोका। कंटेनर में तलाशी के दौरान 57 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ सील बंद शिखर गुटखा की खेप बरामद हुआ है। 

Read More मुंबई : रूममेट की हत्या करने का दोषी को आजीवन कारावास 

दिल्ली से भेजा गया था गुटखा- पुलिस ने कंटेनर चालक हरियाणा निवासी आसिफ अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक मालिक आशुतोष भाटिया निवासी दिल्ली ने प्रतिबंधित गुटखा भेजा है। कोनगांव पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामलिंग बोडके की शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले की तहकीकात पुलिस निरीक्षक आर. कडलक कर रहे हैं।

Read More सोमैया कॉलेज एडमिशन रैकेट के सिलसिले में जूनियर क्लर्क गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News