ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के नाम पर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार

Criminal arrested for cheating in the name of Energy Minister Nitin Raut

ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के नाम पर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार

युवाओं को ऊर्जा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करता था ठगी।

मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 12 की टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ सिर्फ मुंबई के ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस थानों में करीब दो दर्जन से ज्यादा ठगी के मामले दर्ज हैं,

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

पकड़ा गया आरोपी खुद को पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत का रिश्तेदार बताता था और महाराष्ट्र में ऊर्जा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नए- नए युवकों से लाखों रुपए की ठगी कर फरार हो जाता था,

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अब तक सैकड़ों युवकों को अपने जाल में फंसा चुका है, जबकि इस आरोपी का ऊर्जा मंत्री नितिन रावत से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है और ना ही कोई इसकी रिश्तेदारी है।

Read More मुंबई: महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में 29 वर्षीय फूड डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी का नाम संदीप कृष्णा राउत  है, जिसकी उम्र 37 वर्ष है, और यह सतारा जिला का रहने वाला है, मुम्बई में गेस्ट हाउस में रहकर पूरे महाराष्ट्र भर के नौजवानों को ऊर्जा विभाग में सरकारी नौकरी देने का झांस देता था।

Read More मुंबई: पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन

क्राइम ब्रांच यूनिट 12 के पुलिस निरीक्षक विलास भोसले ने बताया कि आरोपी के पास से फेक न्युक्ति पत्र, आईडी कार्ड, रबर स्टांप, मेडिकल फिटनेस सार्टिफिसेट, दो मोबाइल और कैश बरामद किया गया है, 

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर की जहा उसे 25 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना! मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों को क्यों छोड़ रहे हैं लोग, रिटायरमेंट के बाद तो बिल्कुल नहीं चाहते रहना!
मुंबई में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 45 गैस सिलेंडर और 3 बाइक बरामद
मुंबई : धार्मिक पहचान से जुड़ी गाड़ी जलाने और वीडियो बनाने मुंबई गए थे दोनों आरोपी, सरगना ने दिया था बड़ा लालच
मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 
ठाणे : सड़क किनारे खड़े टेंपो से 6.6 लाख के बैन गुटखा और तंबाकू प्रोडक्ट्स ज़ब्त
मुंबई : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में खो चुके कुदरती तालाबों की पहचान और पुनर्जीवन के लिए सर्वे का प्रस्ताव दिया