मुंबई के छत्रपति शिवाजी अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक शख्स को सोने के बिस्कुटों की तस्करी के आऱोप में गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक शख्स को सोने के बिस्कुटों की तस्करी के आऱोप में गिरफ्तार

मुंबई। छत्रपति शिवाजी अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Mumbai Airport)पर गुरुवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने एक शख्स को सोने के बिस्कुटों की तस्करी के आऱोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से सुरक्षाबलों को मिले सोने की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। इस पूरे वाकये में सबसे चौंकाने वाली बात सोने की तस्करी के लिए आपनाया गया तरीका था। गिरफ्तार किया गया शख्स लाखों का सोना चप्पल में छुपा कर ले जा रहा था।

बहरीन से मुंबई पहुंचा था शख्स
छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री राहत अली बुधवार की रात उड़ान संख्या G 8-056 के जरिए बहरीन से मुंबई पहुंचा था। राहत अली विस्तारा एयरलाइंस के विमान से दिल्ली जा रहा था। इसी बीच वह सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ गया। सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि राहत ने चप्पल की सोल के अंदर 381 ग्राम के दो सोने के बिस्किट छिपा रखे थे। इनका वजन करीब 381 ग्राम था।

Read More दादर और माहिम के इलाकों में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही

ऐसे खुला लाखों के सोने का राज
सुरक्षाबलों द्वारा बरामद किए गए सोने की कीमत 11.12 लाख रुपए बताई जा रही है। 51 साल की आरोपी राहत ने अपनी चप्पलों के सोल के नीचे सोने के बार छुपा रखे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक , आरोपी को सीआईएसएफ के ASI विवेक मलिक ने पकड़ा। विवेक मलिक सुबह करीब 7:20 बजे यात्रियों की सुरक्षा जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नोटिस किया कि, राहत अली के निचले हिस्से में कोई धातु छिपी हुई है।

Read More मुंबई : `संग्रहिका` के रूप में हुआ डबल-डेकर बस का पुनर्जन्म 

चप्पलों के सोल में छिपा था सोना
इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने अली को अपनी चप्पलों को एक्स-रे मशीन से गुजराने के लिए कहा। स्कैनिंग के दौरान पाया गया कि, उसके चप्पल के सोल में कोई धातु की उपस्थिति देखने को मिली। जिसके बाद जब चप्पलों को खोलकर देखा गया तो उसमें सोने के बार मिले। राहत इन सोने के बार को कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया। जिसके बाद उसे स्मगल एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पिछले साल मार्च में दुबई से मेंगलुरु पहंचे एक विमान के शौचालय से 1.22 करोड़ रुपये मूल्य की चार सोने की छड़ें बरामद की गईं थीं।

Read More बांद्रा पुलिस ने नाबालिग साली से बलात्कार के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News