'eggs
Mumbai 

मुंबई: 25 हजार में महिलाओं के 'एग्स' का सौदा, पुलिस ने रैकेट को पकड़ा, फोन में मिले चौंकाने वाले सबूत

मुंबई: 25 हजार में महिलाओं के 'एग्स' का सौदा, पुलिस ने रैकेट को पकड़ा, फोन में मिले चौंकाने वाले सबूत मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में आने वाले उल्हासनगर-ठाणे में महिलाओं के गैर-कानूनी तरीके से अंडाणु बेचने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की शुरू की है। इन महिलाओं पर आरोप है कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को टारगेट करती थीं। उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनके गर्भाशय से अंडाणु बेचने को गोरखधंधा करती थीं। कोर्ट ने यह गोरखधंधा चलाने वाली महिलाओं को 25 फरवरी तक के लिए पुलिक की हिरासत में भेजा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के गर्भाशय के अंडाणु की बिक्री 20 से 25 हजार रुपये में होती थी।   
Read More...

Advertisement