elections; Mumbai
Mumbai 

मुंबई : बीएमसी चुनावों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया का नोटिफिकेशन; मुंबई को कुल 227 चुनावी वार्डों में बांटा गया

मुंबई : बीएमसी चुनावों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया का नोटिफिकेशन; मुंबई को कुल 227 चुनावी वार्डों में बांटा गया आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों को लेकर अब चुनावी तैयारियाँ औपचारिक रूप से शुरू हो गई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें शहर के चुनावी वार्डों का अंतिम गठन तय किया गया है. इस अधिसूचना में मुंबई को कुल 227 चुनावी वार्डों में बांटा गया है, और हर वार्ड से एक पार्षद चुना जाएगा. सरकार ने यह अधिसूचना मुंबई नगर निगम अधिनियम, 1888 की धारा 5 और 19 के तहत जारी की है. इसके साथ ही राज्य चुनाव आयोग की मंजूरी भी प्राप्त है. अधिसूचना 22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मसौदा वार्ड संरचना पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा के बाद जारी की गई. 
Read More...

Advertisement