रिया चक्रवर्ती दो साल बाद काम पर लौटीं

रिया चक्रवर्ती दो साल बाद काम पर लौटीं

मुंबई : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा कि वह दो साल बाद काम पर वापस लौटी हैं। उन्होंने इन दो वर्षों को अपनी जिंदगी का ‘‘सबसे मुश्किल दौर’’ बताया।

अभिनेत्री चक्रवर्ती उस वक्त विवादों में आयी थीं जब उनके प्रेमी एवं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 2020 में मृत पाए गए थे। 29 वर्षीय चक्रवर्ती पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा उनके परिवार पर अभिनेता की संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था।

Read More ठाणे की विशेष NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘चिंकू पठान’ से जुड़े MD ड्रग सिंडिकेट केस में 5 दोषी करार

चक्रवर्ती को पिछली बार 2021 में आयी थ्रिलर फिल्म ‘‘चेहरे’’ में देखा गया था जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है। चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्हें एक रेडियो स्टेशन में देखा जा सकता है।

Read More मनोज जरांगे यांच्या बैठकीत मोठी घोषणा? प्रसाद लाड यांच्या अंतरवाली दौऱ्याने राजकीय चर्चांना उधाण

उन्होंने लिखा, ‘‘कल, मैं दो साल बाद काम पर गयी थी। उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया जो मेरे सबसे मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। क्या होता है यह मायने नहीं रखता, सूरज हमेशा चमकता है। कभी हार मत मानो।’’

Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे 6 सदस्यीय एंटी-ड्रग पैनल की कमान

‘मेरे डैड की मारुति’ और ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं चक्रवर्ती को 2020 में राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में यहां 28 दिन जेल में रहना पड़ा था। वह अभी जमानत पर हैं।

Read More मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार