रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई : प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार तड़के उनके आवास पर निधन हो गया। वह 87 साल के थे टंडन ने अभिनेता अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘खुद्दार’ और ऋषि कपूर-नीतू कपूर अभिनीत फिल्म ‘‘खेल-खेल में’’ जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया था।
रवि टंडन मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन और अभिनेता राजीव टंडन के पिता हैं।
परिवार के सदस्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, वह गत कुछ सालों से लंग फाइब्रोसिस से ग्रस्त थे और आज तड़के सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर श्वासरोध से उनका निधन हो गया।’
Read More मनोज जरांगे यांच्या बैठकीत मोठी घोषणा? प्रसाद लाड यांच्या अंतरवाली दौऱ्याने राजकीय चर्चांना उधाण
रवीना टंडन ने भी इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
जूही चावला, चंकी पांडेय,नीलम कोठारी, युविका चौधरी, नम्रता शिरोडकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी रवि टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग


