अजित पवार ने कहा महाराष्ट्र में मास्क पहनने के नियम को खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं

अजित पवार ने कहा  महाराष्ट्र में मास्क पहनने के नियम को खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मास्क पहनने के नियम को समाप्त करने को लेकर कोई चर्चा नहीं की है और लोगों को तब तक मास्क पहनना जारी रखना चाहिए जब तक कि कोरोना वायरस का खात्मा नहीं हो जाता।

अजित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मास्क पहनने के नियम को खत्म करने पर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। हमें तब तक मास्क का उपयोग करना जारी रखना चाहिए जब तक कि कोविड-19 महामारी का खात्मा नहीं हो जाता।

Read More मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के नियम को खत्म करने का कोई निर्णय लिया जाता है तो इस बारे में लोगों को सूचित किया जाएगा।

Read More मुंबई : गोराई में ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश  

पवार ने यह टिप्पणी बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा वर्ली, दादर और माहिम में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

Read More ठाणे के गांवदेवी मार्केट में भीषण आग; फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के नये मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,248 नये मामले सामने आए थे। भाषा रवि कांत उमा

Read More फर्जी यूनिवर्सिटी संबद्धता घोटाला: मुंबई सेशंस कोर्ट ने कॉलेज प्रिंसिपल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

Tags: