अजित पवार ने कहा महाराष्ट्र में मास्क पहनने के नियम को खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं

अजित पवार ने कहा  महाराष्ट्र में मास्क पहनने के नियम को खत्म करने पर कोई चर्चा नहीं

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मास्क पहनने के नियम को समाप्त करने को लेकर कोई चर्चा नहीं की है और लोगों को तब तक मास्क पहनना जारी रखना चाहिए जब तक कि कोरोना वायरस का खात्मा नहीं हो जाता।

अजित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मास्क पहनने के नियम को खत्म करने पर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। हमें तब तक मास्क का उपयोग करना जारी रखना चाहिए जब तक कि कोविड-19 महामारी का खात्मा नहीं हो जाता।

Read More मुंबई : नागपाड़ा मर्डर सॉल्व: 78 साल के बुजुर्ग की हत्या के आरोप में नागपुर से दो लोग गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के नियम को खत्म करने का कोई निर्णय लिया जाता है तो इस बारे में लोगों को सूचित किया जाएगा।

Read More मीरा रोड चाकूबाजी केस की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने संभाली, आईएसआईएस लिंक की आशंका से बढ़ी जांच

पवार ने यह टिप्पणी बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा वर्ली, दादर और माहिम में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने के बाद की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।

Read More मुंबई :बृहन्मुंबई नगर निगम  ने सुरंग के काम के लिए पूरे मुंबई में 30 घंटे पानी की सप्लाई बंद करने की घोषणा की

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के नये मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,248 नये मामले सामने आए थे। भाषा रवि कांत उमा

Read More  मुंबई : मुंबई ड्रग्स ओवरडोज केस: विदेश से लौटते ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 12 लोग पकड़े गए

Tags: