मुंबई से रायबरेली जा रहा परिवार हादसे का शिकार

मुंबई से रायबरेली जा रहा परिवार हादसे का शिकार

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे परिवार की टाटा सूमो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में टाटा सूमो में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से एक की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान एक बाइक सवार चपेट में आ गया। उसकी भी मौत हो गई।

घटना सोमवार सुबह जिले के तिन्दवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के पास हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तिंदवारी थाना अध्यक्ष ने घायलों को पहले सीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। उसके घायलों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More मुंबई : युद्ध के बीच प्याज के एक्सपोर्ट में गिरावट, लासलगांव मार्केट में कीमतों में भारी गिरावट

क्षेत्राधिकारी नगर आरके सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के माले का रहने वाला गोविंद का परिवार रायबरेली में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए टाटा सूमो से जा रहा था। उधर, फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा सूमो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टाटा सूमो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे पलट गई।

Read More राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को

इसी दौरान एक बाइक सवार भी ट्रक के चपेट में आ गया। बाइक सवार श्याम तिवारी निवासी जसपुरा बहन की नंद की शादी में जा रहा था, उसकी भी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना में महाराष्ट्र के गोविंद की भी मौत हो गई है।

Read More मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट केस में चार आरोपियों को बरी किया, आरोप खारिज किए

उन्होंने बताया कि घायलों की आईडी निकालकर उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है तथा सभी घायलों का ट्रामा सेंटर में बेहतर इलाज कराया जा रहा है . उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है, घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

Read More नवी मुंबई एयरपोर्ट नामकरण विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार, याचिका खारिज

Tags: