ठाणे मे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की थी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध अशोक मोराल ने कहा कि कोलकाता के रहने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।
उन्होंने कहा कि अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने गुप्त जानकारी के आधार पर एक मॉल में स्थित कॉल सेंटर के परिसर में छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया।
Read More मुंबई : उबर ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट का मामला, आज़ाद मैदान पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर शहर के एक मॉल से कॉल सेंटर चला रहे थे और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पंकज झा , प्रशांत पाठक , राम निंबालकर,मोहम्मद सोहेब मोहम्मद, मुश्ताक अंसारी , सिराज हाशमी और कामरान शेख को गिरफ्तार किया है।
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग


