लोअर परेल स्टेशन पर महिला से अश्लील इशारे, प्राइवेट पार्ट भी दिखाया

लोअर परेल स्टेशन पर महिला से अश्लील इशारे, प्राइवेट पार्ट भी दिखाया

मुंबई: देश की आर्थिक मुंबई के लोअर परेल रेलवे स्टेशन पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने एक महिला को देखकर अश्लील इशारे किए। इतना ही नहीं सनकी युवक ने महिला के सामने अपने प्राइवेट पार्ट को भी दिखाया। यह घटना मायानगरी मुंबई के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक लोअर परेल पर हुई थी। रेलवे स्टेशन पर हुई इस तरह की घटना ने यात्रियों के बीच तनाव का माहौल बना दिया है। इस मामले में पुलिस ने कुर्ला इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और उसके भाई ने पीछा करके आरोपी को पकड़ा था और फिर पुलिस के हवाले किया था

मुंबई सेंट्रल जीआरपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला हर दिन लोअर परेल से चर्चगेट स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन से यात्रा करती है। छेड़खानी का यह सिलसिला बीते 8 से 10 दिनों चल रहा था। आरोपी हर दिन महिला को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। सोमवार की सुबह भी 9 बजकर 33 मिनट पर महिला को देखकर अश्लील हरकतें करना शुरू किया था।

Read More मुंबई : मानखुर्द के मंडला कुर्ला स्क्रैप एरिया में आग, कई एजेंसियां मौके पर

जीआरपी के मुताबिक इस घटना के बाद जब पीड़िता के भाई ने आरोपी से ऐसा करने का कारण पूछा तो वह उसे धक्का देकर भागने लगा। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई ने आरोपी का काफी दूर तक पीछा किया और उसे पकड़कर रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सौंपा। जिसके बाद मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस स्टेशन में आरोपी शमशाद मुमताज अंसारी को लाकर गिरफ्तार किया गया।

Read More मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार