ठाणे : दो भाइयों के खिलाफ सुनार के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज
By: Rokthok Lekhani
On
ठाणे : पुलिस ने महाराष्ट्र के एक सुनार को कथित रूप से धोखा देने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों भाइयों की पुणे में आभूषण की एक दुकान है।
उल्हासनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों ने 2016 से ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में काम करने वाले एक व्यक्ति से कुछ गहने बनवाए थे, लेकिन कथित तौर पर 35 लाख रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया।
Read More मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग


