कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा हिंदुत्व से नहीं गांधीवादी विचारधारा से चलेगा भारत

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा हिंदुत्व से नहीं गांधीवादी विचारधारा से चलेगा भारत

मुंबई : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा देश के लिए मार्गदर्शक है और देश हिंदुत्व की राह पर नहीं बल्कि ‘राष्ट्रपिता’ की शिक्षाओं के आधार पर चलेगा।

महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मध्य मुंबई में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा की जड़ें देश में गहरीं हैं और कोई भी उन्हें खत्म नहीं कर सकता है।

Read More मुंबई : खराट के ऑफिस से सामान जब्त; एसआईटी, फोरेंसिक टीम ने पीड़ित महिलाओं के साथ मौके का मुआयना किया

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गांधीवादी दर्शन को दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। देश हिंदुत्व पर नहीं, गांधीजी की शिक्षाओं पर आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी अपनी शिक्षाओं के माध्यम से आज भी जीवित हैं।

Read More नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स

पटोले ने कहा, ‘‘गांधी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके अहिंसा के उपदेश को दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। देश की आजादी और संविधान इस समय खतरे में है और हमें उनकी रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा।’’

Read More ई-KYC जांच के बाद ‘लाडकी बहिन’ योजना में कटौती: अपात्र लाभार्थियों से वसूली करेगी सरकार

इससे पहले दिन में, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘हिंदुत्ववादियों’’ को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे, लेकिन जहां सत्य है, वहां वह अब भी जीवित हैं।

Read More नागपुर में मुरूम माफिया का आतंक: नायब तहसीलदार को JCB से 4 किमी तक घसीटा, हत्या की कोशिश का आरोप

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News