आमिर की बेटी Ira Khan को यूजर ने कहा- बुढ्ढी

आमिर की बेटी Ira Khan को यूजर ने कहा- बुढ्ढी

बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। हाल में ही आइरा खान ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं कि ‘ कुछ लोग सार्वजनिक रूप से अपने संघर्षों और पर्सनल चीजों के बारे में बात करते हैं और कुछ इस पर बात नहीं कर पाते।’ आइरा के इस पोस्ट को सिंगर सोना महापात्रा ने सराहा। लेकिन कुछ यूजर्स ने आमिर खान की बेटी को लेकर नेगेटिव कमेंट्स करने शुरू कर दिए, जिसे लेकर सोना महापात्रा गुस्सा हो गईं और उन्होंने ऐसे लोगों को जमकर फटकार लगाई।

आइरा खान ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, मैं सार्वजनिक रूप से शेयर की जाने वाली बातों को लेकर चर्चा करना चाहती हैं। अगर आप पब्लिकली कुछ शेयर करना चाहते हैं तो पहले पूरी तरह से तय कर लें अगर इसका बाद आपका जवाब हां है तो फिर इस बारे में मजबूती से सोचें। यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करें लेकिन सबसे पहले अपनी ही लड़ाई से फाइट करें। इसका दूसरा हिस्सा ये भी है कि सबके लिए पब्लिकली शेयर करना आसान नहीं होता है। मैं ऐसा बिना किसी जजमेंट के कह रही हूं। मैं ऐसे बहुत सारे बुद्धिजीवी और समझदार लोगों को जानती हूं जिन्हें सरेआम अपनी परेशानियों के बारे में बात करना पसंद नहीं है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर हेट कमेंट्स से दुखी हो जाते हैं। यही वजह है कि जो लोग पब्लिकली शेयर नहीं करते वह कहीं ओर अपनी एनर्जी को लगाते हैं।

Read More खारघर में ₹40 लाख की सोने की लूट का खुलासा, शिकायतकर्ता का दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड

आइरा खान के इस पोस्ट को सोना महापात्रा ने सराहा। उन्होंने कहा ‘गुड़िया डोली’। साथ हू चूमने वाला इमोजी भी शेयर किया। सिंगर के इस कमेंट पर कुछ यूजर्स ने नेगेटिव कमेंट्स करना शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि ‘तुझे ये गुड़िया कहां से लग रही है बेवकूफ’। तो वहीं एक यूजर ने कहा कि ‘आपको आमिर खान की किसी फिल्म में कास्ट होना है क्या? जो आप ऐसे बटरिंग कर रही हो।’ एक ने लिखा, ‘इसकी आंखों की लाइन देख जवानी में बुढ्ढी हो गई है सुअर जैसी शकल है इसकी’।

Read More मुंबई में ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग रैकेट का भंडाफोड़, चारकोप पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

इन भद्दे कमेंट्स से परेशान होकर सोना महापात्रा ने यूजर्स को फटकार लगाई। वह कहती हैं, ‘आपके पास कोई काम नहीं है, परेशान होकर यहां पर अपनी हारी हुई जिंदगी का जहर फैला रहे हो। जाओ कुछ काम सीखो और करो। लूजर बनकर अपने मां-बाप को नीचा मत दिखाओ।’

Read More मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी जातिगत बयान वायरल, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Tags:

Related Posts