मुंबई:महिला पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब 12 नहीं 8 घंटे की करनी होगी ड्यूटी

मुंबई:महिला पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, अब 12 नहीं 8 घंटे की करनी होगी ड्यूटी

मुंबई: महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक संजय पांडे द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, पूरे राज्य में महिला पुलिसकर्मियों को अब 12 घंटे के बजाय आठ घंटे ड्यूटी करनी होगी।

महिला पुलिसकर्मियों के लिए नया कम अवधि का कार्य दिवस प्रयोगात्मक आधार पर लागू किया जाएगा। आम तौर पर, पुरुष और महिला दोनों पुलिसकर्मियों की 12 घंटे की ड्यूटी होती है। बृहस्पतिवार को जारी डीजीपी के निर्देश में कहा गया है कि महिलाओं के लिए आठ घंटे की ड्यूटी अगले आदेश तक लागू रहेगी

Read More मुंबई : बांद्रा वेस्ट में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, बिना डिग्री क्लिनिक चलाने का खुलासा

इसमें कहा गया है कि यूनिट कमांडरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आदेश को लागू किया जाए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला अधिकारियों को कार्य और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर तालमेल बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यह व्यवस्था नागपुर शहर, अमरावती शहर और पुणे ग्रामीण में लागू की गई थी।

Read More मुंबई: समीर वानखेड़े का जोर: “नशामुक्ति पर समाज की भागीदारी से आएगा बड़ा बदलाव”

आपात स्थिति में या त्योहारों के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के घंटे बढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन केवल संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों या पुलिस उपायुक्तों की अनुमति से ऐसा किया जा सकता है।

Read More मुंबई : सांताक्रूज़-चेम्बूर लिंक रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, वकोला नाले पर अंतिम संरचनात्मक लिंक पूरा

Tags: