अभिनेत्री कंगना रनौत के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, पद्मश्री वापस लेने के लिए हस्ताक्षर अभियान

अभिनेत्री कंगना रनौत के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, पद्मश्री वापस लेने के लिए हस्ताक्षर अभियान

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित बयान के विरोध में शिवसेना विधायक एवं विभागाध्यक्ष विलास पोतनिस, मागाठाणे के शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे एवं महिला संगठक सुजाता शिंगाडे के मार्गदर्शन में बोरीवली पूर्व रेलवे स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश सुर्वे ने कहा कि कंगना रनौत ने आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वाले राष्ट्रपुरुषों का अपमान किया है. देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

सुर्वे ने बताया कि हमने देशभक्त नागरिकों का हस्ताक्षर लेने के लिए एक अभियान चलाया है जिसे राष्ट्रपति के पास भेजकर कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग करेंगे। इस अवसर पर शिवसेना उत्तर मुंबई डिवीजन नंबर-1 के सभी विधानसभा प्रमुख, नगरसेवक, शाखा प्रमुख तथा युवा सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर


Tags: