सायरा बानो की तबीयत हुई नासाज, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती
Rokthok Lekhani
मुंबई : स्वर्गीय अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जब से दिलीप कुमार का निधन हुआ है सायरा बानो की हालत ठीक नहीं रहती है. वो अक्सर दिलीप साहब को याद करके भावुक हो जाया करती हैं ।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि सायरा बानो का शुगर लेवल बढ़ गया है. शुरूआती जांच में पता चला है कि ब्लड प्रेशर भी हाई है. जिसके बाद डाक्टर्स सभी जरूरी टेस्ट कर रहे हैं. जिसके बाद ये पता लगाया जा सकेगा कि किस वजह से उन्हें परेशानी हो रही है ।
मन नहीं मानता साहब गए
परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक सायरा बानो का दिल अब भी कई बार ये मानने के लिए राजी नहीं होता कि उनकी जिंदगी के सबसे प्यारे इंसान दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. जब उनका निधन हुआ था और एक्टर धर्मेंद्र उन्हें देखने पहुंचे थे उस वक्त भी दिलीप कुमार को सायरा बानो लगातार बस देखे जा रही थीं और उन्होंने धर्मेंद्र से कहा था कि देखो साहब ने आंखें खोली है ।


